जम्मू हवाई अड्डे के टेक्निकल एरिया में 5 मिनट के अंदर 2 ब्लास्ट, एयरफोर्स के 2 जवान जख्मी

टीआरपी डेस्क। जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया के पास धमाके से एयरफोर्स के जवानों को हल्की चोटें आई हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यहां 5 मिनट के अंतराल पर दो ब्लास्ट हुए। पहला ब्लास्ट परिसर की बिल्डिंग की छत पर और दूसरा नीचे हुआ। ANI के सूत्रों के मुताबिक विस्फोट करने के लिए दो ड्रोन इस्तेमाल किए गए। हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।

धमाका होने से आस-पास के इलाकों में अफरातफरी मच गई।

एयरफोर्स की हाईलेवल टीम जांच करेगी

घटना शनिवार आधी रात करीब 1.45 बजे की है। जहां यह घटना हुई है वहीं भारतीय वायुसेना का स्टेशन हेडक्वार्टर भी है। जम्मू का मुख्य एयरपोर्ट भी इसी कैंपस में आता है। वायुसेना , नौसेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। भारतीय वायुसेना की एक हाईलेवल टीम इस घटना की जांच करेगी।

रक्षा मंत्री ने हालात की जानकारी ली

See also  आज उधमपुर आएंगे कोविंद, द्रास में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू के वायु सेना स्टेशन पर हुई घटना के संबंध में वाइस एयर चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की। रक्षा मंत्री कार्यालय के मुताबिक, एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर