मैरी कॉम और मनप्रीत टोक्यो ओलिम्पिक उद्घाटन समारोह में उठाएंगे भारतीय ध्वज

नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलिम्पिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम और पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह 23 जुलाई से टोक्यो में शुरू होने वाले ओलिम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगे।

मैरी कॉम ने भारतीय ध्वजवाहकों में से एक चुने जाने के बाद कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा पल होगा क्योंकि यह मेरा आखिरी ओलिम्पिक है। मेरे लिए यह भावनात्मक पल हो सकता है। उन्होने कहा- उद्घाटन समारोह के दौरान दल की अगुवाई करने का अवसर पाकर मैं वास्तव में सम्मानित महसूस कर रही हूं और मेरा चयन करने के लिए मैं खेल मंत्रालय और आईओए को धन्यवाद देती हूं। यह मेरे लिए प्रेरणा होगी। मैं पदक के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करने का वादा करती हूं।

समापन समारोह में पहलवान बजरंग पूनिया होंगे भारतीय ध्वजवाहक

इन खेलों में भारत की तरफ से पदक के सबसे बड़े दावेदारों में से एक पहलवान बजरंग पूनिया आठ अगस्त को समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक में 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

See also  Coronavirus Vaccine Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन को लेकर दी बड़ी जानकारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर