अमूल के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, जानिए कितने में मिलेगा अब एक लीटर

नई दिल्ली/रायपुर। अमूल के बाद मदर डेयरी (Mother Dairy) ने भी दूध की कीमत (Milk Price) बढ़ा दी है। मदर डेयरी ने 11 जुलाई 2021 से दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में अपने तरल दूध (Liquid Milk) की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

नई कीमतें सभी तरह के दूध के लिए लागू होंगी। दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब डेढ़ साल साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था। मदर डेयरी हर रोज दिल्ली एनसीआर में 30 लाख लीटर से भी ज्यादा दूध बेचती है।

दिल्ली-एनसीआर और दूसरे शहरों में अब मदर डेयरी का दूध 2 रुपये महंगा मिलेगा। नई कीमतें रविवार, 11 July 2021, से लागू होंगी। कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट (Input Cost) बढ़ने के कारण उसे दूध की कीमत बढ़ानी पड़ी है। पिछले एक साल में फार्म प्राइसेज में 8 ले 10 फीसदी इजाफा हुआ है। साथ ही प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और लॉजिटिक्स की लागत भी बढ़ी है।

See also  बेंगलुरु में भारी बारिश, सड़़कों पर चली नाव , पानी में करंट फैलने से युवती की मौत, ट्रैक्टर से दफ्तर जा रहे IT पेशेवर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर