नक्सली कमांडर रमन्ना के बेटे ने किया समर्पण, कोरोना से हो रही मौतों को माना जा रहा है वजह

हैदराबाद। नक्सली कमांडर रमन्ना के बेटे अजीत ने तेलंगाना में सरेंडर कर दिया है। तेलंगाना के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। डीजीपी के सामने अजीत ने सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा को अपना लिया है।

बताया जा है कि लगातार कोरोना से नक्सली नेताओं की मौत के चलते अजीत ने संगठन छोड़ कर समाज की मुख्य धारा को अपनाया है। गौरतलब है कि रमन्ना ने छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन की नींव रखी थी और वह करीब 150 से ज्यादा हत्याओं का मास्टर माइंड था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Threat to kill Yogi Adityanath: : सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, 112 पर आया मैसेज- जल्द ही CM को मार दूंगा