ऑस्‍ट्रेलिया के सांसद ने कहा क्या हमें योगी आदित्यनाथ उधार में मिल सकते हैं!

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मैनेजमेंट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा अब विदेशों में भी होने लगी है। ऑस्‍ट्रेलिया के सांसद क्रेग केली ने यूपी में कोरोना प्रबंधन की दिशा में हुए काम को सराहते हुए योगी सरकार की तारीफ की है। क्रेग के इस ट्वीट के जवाब में सीएम कार्यालय ने उन्हें भारत आने का आमंत्रण दिया है और अपने अनुभवों को बांटने की पेशकश की है।

क्रेग केली ने अपने देश की समस्या का जिक्र करते हुए ट्वीट में लिखा कि उनके यहां आइवरमैक्टिन दवा की कमी हो गई है। अगर सरकार सीएम योगी को कुछ दिन के लिए उनके देश को उधार दे दे तो उनके देश में भी दवाओं की कमी से निपटने में मदद मिल सकती है।

सीएम कार्यालय ने दिया ये जवाब

क्रेग के इस ट्वीट के जवाब में यूपी के सीएम कार्यालय ने लिखा, हमें आपकी मेजबानी करने में खुशी होगी और हम वह अनुभव बांटना चाहेंगे तो पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी के कोविड मैनेजमेंट के दौरान हमें मिले हैं। आइए साथ मिले और कोरोना के खिलाफ जारी वैश्विक युद्ध में एक दूसरे का सहयोग करें।

See also  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: नारायणपुर से भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने किया मतदान
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर