ब्रेकिंग: मणप्पुरम गोल्ड के ऑफिस में डकैती, 17 किलो सोना-नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

टीआरपी न्यूज। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार दोपहर को छह बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कर्मचारियों को बंधक बनाकर 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपए कैश लूटकर ले गए। मामला आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक थाना कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपए कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए।

See also  मौका: रेलवे में 1216 पदों के लिए न परीक्षा होगी और न इंटरव्यू, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

लूटे गए 17 किलो सोने के जेवरात की कीमत करीब सवा आठ करोड़ रुपए से ज्यादा है। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। बदमाश कहां से आए थे और किस तरफ गए हैं। यह जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर