रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 27 बॉक्स, टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार
रायपुर पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन की 27 बॉक्स, टीकाकरण को मिलेगी रफ्तार

रायपुर। आज रविवार को छत्तीसगढ़ को वैक्सीन की बड़ी खेप मिली है। रायपुर एयरपोर्ट में 27 बॉक्स कोविशील्ड वैक्सीन के उतारे गए हैं। जिसमे कोविशील्ड की 3.21 लाख डोज हैं।

यह जानकारी एयरपोर्ट के निदेशक राकेश रंजन सहाय ने दी है। उन्होंने बताया है कि वैक्सीन के बॉक्स स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सौंप दिए गए हैं।

बता दें शनिवार को 35000 डोज कोवैक्सीन के मिले थे। इससे पहले भी कोविशील्ड की बड़ी खेप प्रदेश को मिली थी। लगातार पहुंच रही वैक्सीन की खेप से छत्तीसगढ़ में टीकाकरण को और अधिक रफ्तार मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  Corona Virus Update India: एक दिन में सामने आए 48,648 नए मामले, रिकवरी रेट 91 प्रतिशत के पार