School Reopening Breaking : छत्तीसगढ़ में कब खुलेंगे स्कूल 20 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला... तबादले समेत इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
School Reopening Breaking : छत्तीसगढ़ में कब खुलेंगे स्कूल 20 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में होगा फैसला... तबादले समेत इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा

रायपुर। कोरोना वायरस के कारण लम्बे समय से बंद पड़े स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया जायेगा। इसके लिए भूपेश कैबिनेट की अध्यक्षता में 20 जुलाई को सीएम निवास में बैठक होने वाली है। काफी दिनों बाद हो रही इस बैठक में काफी अहम फैसले लिये जाने हैं।

गौरतलब है कि खासकर स्कूलों को खोलने को लेकर इस बैठक में निर्णय लिया जायेगा। माना जा रहा है कि उपरी कक्षा खासकर 9वीं से 11वीं तक की कक्षाएं खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ छोड़कर अधिकांश राज्यों में स्कूलों को खोलने का निर्णय ले लिया गया है, हालांकि छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का फैसला अब तक नहीं लिया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि 20 जुलाई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने का फैसला लिया जायेगा।

बृहत पैमाने पर तबादले की गुंजाईंश पर तो मुख्यमंत्री पहले ही विराम लगा चुके हैं, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि कुछ शर्तों पर तबादले की इजाजत दी जा सकती है। खासकर कोरोना, अन्य परेशानी और विषम परिस्थिति से जूझ रहे कर्मचारियों को राज्य सरकार तबादले में छूट दे सकती है।

See also  Cabinet Meeting : CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, कई मुद्दों पर हो रहा मंथन! लिए जा सकते है बड़े फैसले…

वहीं कहा जा रहा है कि बैठक में मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा की जायेगी। 26 जुलाई से सत्र की शुरुआत हो रही है। ऐसे में 27 को सदन में पेश किए जाने वाले करीब ढाई से तीन हजार करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा, खाद्य, वन पट्टों व आदिवासियों से संबंधित मुद्दे भी एजेंडे में शामिल हैं जिनको पास किया जाएगा। बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जायेगी। वहीं महतारी दुलार योजना और वन अधिकार पट्टों के दायरे को बढ़ाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर