Big News: 1 अगस्त से शुरू होगा कॉलेजों में एडमिशन, मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश
Big News: 1 अगस्त से शुरू होगा कॉलेजों में एडमिशन, मेरिट के आधार पर दिया जाएगा प्रवेश

रायपुर। कोरोना महामारी की वजह से लम्बे समय से बंद स्कूल-कॉलेजों को अब खोलने की तैयारी जारी है। इसी बीच खबर मिल रही है कि कॉलेजों में प्रवेश की तारीख घोषित कर दी गई है।

उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। विभाग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार, यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड पर होगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि केवल विशेष परिस्थितियों में ही ऑफलाइन मोड पर आवेदन जमा किया जाएगा।

एक ही आवेदन में कर सकते है पांच कॉलेजों का उल्लेख 

इसके अलावा छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों के लिए अलग-अलग आवेदन देने आवश्यकता नहीं है, केवल एक ही आवेदन में पांच कॉलेजों के नामों का उल्लेख करना होगा। मेरिट के आधार पर कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। 30 अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 15 सितंबर तक प्राचार्य की विशेष अनुमति के साथ ही प्रवेश मिलेगा।

See also  कोरोना काल में समय खतम होने से पहले निकालें अपना पीएफ, गलतियां करने से रिजेक्ट हो जाता है क्लेम

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर