BREAKING : विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 1 शहीद,2 जवान घायल
BREAKING : विधायक की सुरक्षा में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला, 1 शहीद,2 जवान घायल

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। इसी बीच नारायणपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां सुरक्षा में लगे जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना है। मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए हैं। जबकि एक जवान शहीद हो गया है।

ASP नीरज चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग में मुठभेड़ हुई है। जवान नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के सुरक्षा (ROP- रोड ओपनिंग पार्टी) में लगी थी।।

मुठभेड़ में आईटीबीपी का एक जवान शिवकुमार मीणा शहीद हुआ है। जवान राजस्थान का रहने वाला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Dantewada Encounter Update : मारे गए 38 नक्सली, SP ने की पुष्टि