Municipal Corporation,
अवैध प्लाटिंग के करने वाले 26 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई

रायपुर। राजधानी में अवैध प्लाटिंग करने वाले लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे नगर निगम रायपुर से बिना अनुमति लिए जमीन की प्‍लाटिंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। दो दिन में अलग-अलग निगम जोन कमिश्नरों की ओर से अब तक अवैध प्लाटिंग के करने वाले 26 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई गई है।

नगर निगम से बिना अनुमति लिए कबीर नगर थाना क्षेत्र, खमतराई, पुरानी बस्ती, गुढि़यारी, डीडी नगर थाना क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का खेल धड़ल्ले से चल रहा था। जब मामले का पता चला तो जिम्‍मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का सिलसिला शुरू कर दिया। मंगलवार को 17 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार को नौ और लोगों पर निगम के जोन अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। नए मामले में सात खमतराई थाने में और दो कबीरनगर में दर्ज किए गए हैं।

See also  भोपाल का नया 'अजूबा': सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया हाईटेंशन टावर, लोग बोले- ये है 'खतरों का सेल्फी पॉइंट'!

इनके खिलाफ मामला दर्ज

कबीर नगर थाने में राहुल शर्मा और डिपू प्रसाद के खिलाफ अवैध प्लाटिंग का मामला दर्ज किया गया है। वहीं खमतराई में लक्ष्मी, कांतीलाल पटेल, दमयंती बेन पटेल, संगीता, भगवती बेन पटेल, अरूण झा और मिथलेश कुमार। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर लखन पटले ने कहा कि निगम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। सभी थानों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। निगम से भी जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। आगे की कार्रवाई दस्तावेजों के आधार पर की जाएगी।