आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं राजस्व मंडल के अध्यक्ष सीके खेतान... लाफार्ज सीमेंट पर 196 करोड़ से अधिक की पेनाल्टी लगा आए थे सुर्खियों में

रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल के अध्यक्ष सीके खेतान आज 31 जुलाई रिटायर हो रहे हैं। 1987 बैच के आईएएस अफसर सीके खेतान लाफार्ज सीमेंट कंपनी पर 196 करोड़ रुपए से अधिक की पेनाल्टी लगाने का फैसला देकर काफी सुर्खियों में रहे।

इनके रिटायरमेंट के बाद से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक सीके खेतान इसी महीने आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। श्री खेतान वर्तमान में छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल के अध्यक्ष हैं।

भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मुदित कुमार सिंह वर्तमान में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक हैं। उनका रिटायरमेंट भी जल्द होने वाला है। इनके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोनमणि वोरा केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए रिलीव किए जाएंगे। श्री वोरा सचिव स्तर के अधिकारी हैं। उनका स्थान भी रिक्त होने वाला है।

हालांकि राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सरकार किसे देगी फिलहाल यह तय नहीं है। राजस्व मंडल में मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया जाता है। अब सरकार के पास अमिताभ जैन के बाद दो एसीएस सुब्रत साहू और रेणु पिल्ले हैं। सुब्रत पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में हैं। वहीं रेणु पिल्ले पर सरकार ने किसी प्रकार का कोई फैसला नहीं लिया है।

See also  SECR Train Accident - मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट से हुई टक्कर, 20 यात्री ट्रेनें प्रभावित
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर