Bank Holiday : अगस्त महीने में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, तीसरे हफ्ते में हैं लंबी छुट्टियां

टीआरपी न्यूज। Bank Holiday :अगर आपके बैंक से जुड़े कोई काम हैं तो इन्हें जल्द ही निपटा लें। क्योंकि अगस्त महीने में बैंक में ढेर सारी छुट्टियां हैं।

अब अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है। तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां बैंक की ब्रांच आपको बंद मिले।

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा हर राज्य में अलग-अलग त्याहारों, मेलों या कि किसी विशेष समारोह के चलते उस राज्य में बैंकों में छुट्टियां रहती हैं।

19 अगस्त से लेकर 23 अगस्त के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। लिहाजा अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस समय कोई भी ट्रिप बना सकते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि अगस्त 2021 के महीने में आखिर बैंक कितने दिन बंद रहेंगे।

See also  Bank Holiday : अक्टूबर महीने में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त महीनें में बैंकों की छुट्टियां

1 अगस्त, 2021: रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

8 अगस्त, 2021: इस दिन भी रविवार है, लिहाजा बैंक में छुट्टी रहेगी।

13 अगस्त, 2021: इस दिन Patriots Day होने के कारण इंफाल जोन में बैंक बंद रहेंगे।

14 अगस्त, 2021: दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

15 अगस्त, 2021: रविवार और स्वतंत्रता दिवस के चलते बंद रहेंगे।

16 अगस्त, 2021: इस दिन पारसी नववर्ष होने के चलते महाराष्ट्र के बेलापुर, मुंबई और नागपुर जोन में बैंक बंद रहेंगे।

19 अगस्त, 2021: मुहर्रम होने की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर जैसे जोन में बैंक रहेंगे।

20 अगस्त, 2021: मुहर्रम और पहला ओणम होने की वजह से बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्ची और केरल जोन में छुट्टी रहेगी।

21 अगस्त, 2021: थिरुवोणम की वजह से कोच्ची और केरल जोन में छुट्टी रहेगी।

See also  Ravichandran Ashwin ने क्रिकेट प्रेमियों को किया हैरान, अचानक लिया IPL से संन्यास, अब भी क्रिकेट के मैदान में आएंगे नजर !

22 अगस्त, 2021: इस दिन रक्षाबंधन और रविवार की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी।

23 अगस्त, 2021: इस दिन श्री नारायण गुरु जयंती होने के चलते कोच्ची और केरल जोन में बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त, 2021: चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

29 अगस्त, 2021: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

30 अगस्त, 2021: इस दिन जन्माष्टमी होने के चलते बैंक रहेंगे।

31 अगस्त, 2021: श्री कृष्ण अष्टमी होने चलते इस दिन हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर