जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने की छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन प्रगति की समीक्षा

रायपुर। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज शनिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  पत्थलगांव बना नगर पालिका, अधिसूचना जारी