ब्रेकिंग: शराब लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

रायपुर/बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात भीषण सड़क दुर्घटना में खड़े ट्रक को पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इस दौरान ट्रेलर का ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।  हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भोजपुरी टोल प्लाजा पर शनिवार की रात करीब दर्जनों ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान ट्रेलर (सीजी 10 एजी 7157) के चालक ने तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए सकड़ किनारे खड़े शराब लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शराब लदे ट्रक में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पास खड़े चार अन्य ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, जोरदार टक्कर के बाद ट्रेलर में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

See also  Vanishing wall styles should be preserved -मंत्री अमरजीत भगत ने दिया अपना ‘लोगो’ तैयार करने के निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर