खरसिया-धरमजयगढ़ रेल मार्ग का निरीक्षण किया कलेक्टर भीम सिंह ने, फ़िलहाल होगा कोयले का परिवहन
खरसिया-धरमजयगढ़ रेल मार्ग का निरीक्षण किया कलेक्टर भीम सिंह ने, फ़िलहाल होगा कोयले का परिवहन

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने आज खरसिया से धरमजयगढ़ तक रेल मार्ग से सफर कर कोल परिवहन के लिए तैयार ट्रैक का इंस्पेक्शन किया। इस दौरान ट्रेक निर्माण के प्रभारी अधिकारियों ने उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी दी। बताया गया कि कोल परिवहन के लिए कारीछापर स्टेशन से खरसिया तक पहले एक ही रेल लाइन थी, जिसे विस्तार कर डबल लाइन तैयार किया जा रहा है। इसका काम अगले 6 माह में पूरा होने जा रहा है।

यात्री गाड़ी के लिए रेल प्रबंधन को भेजा जायेगा पत्र

कलेक्टर भीम सिंह ने बताया कि इस मार्ग पर फ़िलहाल कोयला परिवहन किया जा रहा है। पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर सर्वे कराने की पहल की जाएगी। जिससे धरमजयगढ़ क्षेत्र के लोगों को आवागमन के लिए पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल सके।

कलेक्टर ने खरसिया स्टेशन से टावर वैगन से धरमजयगढ़ तक का 74 किमी का सफर किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में पडऩे वाले गुरदा, छाल, घरघोड़ा, कारिछापर, कुडुमकेला और धरमजयगढ़ स्टेशनों में प्लेटफॉर्म में तैयार की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कारिछापर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां के प्लेटफॉर्म और फुट ओवर ब्रिज का अवलोकन किया। इस स्टेशन से कोल रैक में लोडिंग की जाती है, उसका भी उन्होंने निरीक्षण किया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन केवल खूबसूरत इमारत नहीं, हमारी संस्कृति और परंपरा का वाहक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.