बिना नंबर की कार में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, अवैध धंधे का यूपी कलेक्शन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में ओडिशा के रास्ते गांजे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले के सिंघोड़ा इलाके में उत्तरप्रदेश के युवक को गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक बिना नंबर वाली कार और 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी मिली है कि पकड़े गए युवक की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी अवधेश मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 40 किलो गांजा, जिसकी कीमत 4 लाख, एक सिल्वर रंग का टाटा इंडिगो कार बिना नंबर एवं एक मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20/बी-29 के तहत कार्यवाही की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

See also  अच्छी खबरः महासमुंद के दो गांवों में इस तरह थमा कोरोना संक्रमण, केन्द्रीय टीम ने भी की सराहना