ब्रेकिंग: 25 रुपए बढ़े LPG Gas Cylinder के दाम, रसोई पर महंगाई की मार

नई दिल्ली। एलपीजी 14.2 किलोग्राम Gas Cylinder के दामों में मंगलवार से 25 रुपये इजाफा हो गया है। महीने की पहली तारीख को व्यावसायिक Gas Cylinder के दामों में 72.50 रुपये का इजाफा हुआ था, लेकिन घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर थे। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी, लेकिन महीने के बीच में हुए इजाफे से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। अब घरेलू सिलिंडर 872.50 रुपए का हो गया है। वहीं व्यावसायिक Gas Cylinder के दाम 1667.50 रुपए पर स्थिर है।

बता दें कि हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम पुन: निर्धारित होते हैं, लेकिन बीच में भी परिवर्तन कर दिया जाता है। मई और जून में राहत रही थी, लेकिन जुलाई में 25.50 रुपये दामों में इजाफा हुआ था। अगस्त की शुरुआत में घरेलू सिलिंडर के दाम स्थिर बने हुए थे। बढ़े हुए दाम मंगलवार से प्रभावी हो गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  Union Budget 2024 : संसद सत्र की तारीखों का हुआ ऐलान, 23 जुलाई को पेश होगा केंद्रीय बजट