ब्रेकिंग: अबू धाबी में हैं देश छोड़कर भागे अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी, यूएई ने मानवीय आधार पर दी शरण

अबू धाबी। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़कर चले गए राष्ट्रपति अशरफ गनी का पता लग गया है, वे अबू धाबी में हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी है। इसकी पुष्टि यूएई ने खुद की।

बता दें कि तालिबान ने दो दिन पहले काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने की जानकारी मिली। शुरुआत में बताया गया था कि वह ताजिकिस्तान चले गए, लेकिन वहां उन्हें शरण नहीं मिली।

इससे पहले अशरफ गनी के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद कई अफवाहें भी सामने आईं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि गनी अपने साथ चार कार और एक हेलिकॉप्टर में काफी पैसा ले गए। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई।

वहीं अफगानिस्तान के संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान के ताजा हालात के लिए राष्ट्रपति अशरफ गनी को ही जिम्मेदार ठहराया था। बाइडन का कहना था कि अशरफ गनी बिना लड़े ही अपना देश छोड़कर चले गए।

See also  कोरोना का कहरः मप्र में अब 15 केस, पत्रकार भी कोरोना की चपेट में आए, पूर्व सीएम कमलनाथ हुए आइसोलेट हुए

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर