बीते 24 घंटे में संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 460 की मौत

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,401 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 530 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 39,157 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। सक्रिय मरीजों की तादाद अभी तीन लाख 64 हजार है, जो 149 दिनों में सबसे कम है।

इसके अलावा बीते 24 घंटे में 56 लाख 36 हजार 336 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अभी तक 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार 433 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आईसीएमआर के मुताबिक, अगस्त महीने में औसतन हर दिन 17 लाख कोरोना जांच किए गए हैं। देश में अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारत ने पिछले 55 दिनों में 10 करोड़ जांच करने का रिकॉर्ड बनाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

 

See also  Maruti : मारुति ने लॉन्च की नई सेडान कार, माइलेज 32km से पार, जानें इसकी कीमत