रायपुर प्रेस क्लब में फोटो प्रदर्शनी में बोल पड़ी तस्वीरें, उमड़ रही देखने वालों की भीड़, कल आखिरी दिन

रायपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में फोटो प्रदर्शनी में देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है। आपको बता दें कि तस्वीरों की अपनी एक जुबान होती है, तस्वीर देखते ही पूरी कहानी समझ में आ जाती है।

कहते हैं कि एक तस्वीर 10 हजार शब्दों के बराबर होती है। कुछ ऐसी ही तस्वीरें रायपुर प्रेस क्लब की फोटो प्रदर्शनी में देखी जा सकती है। प्रेस क्लब में कुल 26 फोटो जर्नलिस्टों की 80 फोटो प्रदर्शनी में लगाई गई है। प्रदर्शनी का कल अंतिम दिन है। अगर आप इन बोलती तस्वीरों को देखना चाहते हैं तो प्रेस क्लब पहुंच कर देख सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  एमपी में अजब-गजब घोटाला : DMF के फंड से 810 रुपये की एक चम्मच, 1247 का जग..! हैरान करने वाली है करछी की कीमत…