कल फिर दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश में मचे राजनीतिक घमासान के बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिल्ली दौरे पर जा सकते है। वे इस दौरान कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे। ऐसी जानकारी है कि चार्टर प्लेन रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ देर पहले ही लैंड हुई। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल कल ही दिल्ली दौरे से रायपुर लौटे है।

वहीं सूत्रों से ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि छत्तीसगढ़ के कई विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी मीडिया को बयान दिया है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ जैसा है, वैसा ही है। यह न डोलेगा, न अड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर समर्थक चाहता है कि उसके नेता का सम्मान हो। उसे पुष्प-हार मिले। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ अपने नेता का स्वागत किया, तो इसमें बुरा क्या है। बता दें कि PCC चीफ मरकाम गुरुवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) पहुंचे थे।

See also  शरबत जिहाद : दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- माफी लायक नहीं बाबा रामदेव की टिप्पणी, बयान ने आत्मा झकझोर दी, रामदेव हटाएंगे सारे VIDEO

बता दें कि दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बुधवार को कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। उनकी अगवानी के बहाने समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थकों ने ‘छत्तीसगढ़ अड़ा हुआ है, भूपेश बघेल संग खड़ा हुआ है’ जैसे नारे लगाए। वहीं CM बघेल ने ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात को सरकार के खिलाफ साजिश बताया था। प्रदेश अध्यक्ष ने भी शक्ति प्रदर्शन की बात से इनकार किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर