भारत Vs इंग्लैंड :जडेजा को सीरीज का पहला विकेट मिला, हमीद को क्लीन बोल्ड किया; 159 रन पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया पहली पारी में 78 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 2 विकेट गंवाकर 160+ रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट और डेविड मलान क्रीज पर हैं।

बर्न्स 153 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया। आउट होने से पहले बर्न्स ने टेस्ट करियर की 10वीं फिफ्टी लगाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने हसीब हमीद को क्लीन बोल्ड किया। वे 68 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा का यह इस सीरीज का पहला विकेट है। जसप्रीत बुमराह के पास पूर्व तेज गेंदबाज कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  75 साल में पहली बार 30 मिनट देरी से शुरू होगी Republic Day परेड, 90 मिनट का होगा कार्यक्रम