रायपुर लौटे सिंहदेव, पूरे आत्म विश्वास में दिखे स्वास्थ्य मंत्री कहा-पूरी बात हाईकमान के संज्ञान में, जल्द होगा निर्णय

रायपुर। प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के बीच लंबे समय से दिल्ली दौरे पर रहे  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार शाम रायपुर लौटे हैं। माना एयरपोर्ट पर समर्थकों ने पूरे तामझाम के साथ उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। इस दौरान राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद और टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।

माना एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूरी बात हाईकमान के संज्ञान में है, जल्दी ही इस पर कोई निर्णय आएगा।

सिंहदेव ने कहा, हाईकमान से यहां के मुद्दों पर खुलकर बात हुई है। पूरे मन से हाईकमान से चर्चा करके उनकी राय और मंशा जानी। पूरी बात हाईकमान से हो चुकी है। अंतिम निर्णय हाईकमान के पास सुरक्षित है।

उन्होंने ने कहा, कुछ बातें रहती हैं, जिनके लिए समय लगता है। हाईकमान ने बातों को में संज्ञान लिया है, जल्द ही कुछ निर्णय होगा। मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर सिंहदेव ने कहा, अगर कोई चीज स्थायी है तो वह परिवर्तन है। फिलहाल छत्तीगढ़ के लोगों की नजर अगले सप्ताह होने प्रदेश में होने वाले कांग्रेस आलाकमान राहल गांधी के दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास पर टिकीं हैं।

See also  Breaking-ढाई-ढाई साल सीएम के सवाल पर टीएस सिंहदेव के जवाब से फिर गरमाई सियासत- पंजाब में अचानक नहीं हुआ, छत्तीसगढ़ में भी अचानक बदलाव नहीं होगा, प्रक्रिया है

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर