source mumbai police

मुंबई/नई दिल्ली। ‘मद्रास कैफे” एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल को दिल्ली पुलिस की EOW ने उनपर अपने बिजनेसमैन पति सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई एक बड़ी ठगी में साथ देने के आरोप गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि इस केस में अभी और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। सुकेश चंदशेखर को बीते दिनों से चर्चा में रहे 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पति से पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने लीना को उसके पति सुकेश चंद्रशेखर से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में उसे रिमांड पर लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसपर मकोका का मामला भी दर्ज कर लिया है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी जांच कर रही है।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने जेल के अंदर से ही 2 बिजनेसमैन और उनकी फैमिली से स्पूफ कॉल के जरिए डील की थी कि उन्हें जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने का वादा कर के करोड़ों रुपए की ठगी की।

See also  छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: टूलकिट मामले में दिल्ली पहुंची रायपुर पुलिस, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष का दर्ज करेगी बयान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर