ब्रेकिंग: विधायक अजय चंद्रकार को थूकदान भेंट करने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी, जमकर गाली गलौज

रायपुर/धमतरी। कुरूद भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को थूकदान भेंट करने गए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भाजपाईयों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान दोनों ओर से गाली गलौज भी हुआ। पूरे घटनाक्रम के दौरान पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद थे।

बता दें कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के थूक वाले बयान का विरोध करने कुरूद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विधायक अजय चंद्राकर को थूकदान भेंट करने भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान विधायक अजय चंद्राकर एक कांग्रेसी को दिया। मामला तब और बिगड़ गया जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने भी अजय चंद्राकर को गमछा पहनाने की कोशिश की,जिसको लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी भी हो गई।

इस मामले में कुरूद कांग्रेस प्रवक्ता योगेश चंद्राकर ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधीवादी तरीके से विरोध करने गए थे लेकिन, वहां मौजूद भाजपाईयों ने युकां कार्यकर्ताओं के साथ झूमाझटकी की।

See also  UP Crime: लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक लूट में शामिल आरोपी का एनकाउंटर, काटे 42 लॉकर, सायरन तक नहीं बजा

वहीं घटना को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध जरूरी है लेकिन, अशिष्टता को लोकतंत्र नहीं कहा जाता। चंद्राकर ने कहा कि भीड़ में कुछ अशिष्ट युवक थे और ये विरोध प्रदर्शन नहीं, सिर्फ अशिष्टता थी। उन्होंने ये भी कहा कि यही वजह है कि देश में कांग्रेस सिमट गई है साथ ही प्रदेश में भी उनकी आखिरी पारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर