ब्रेकिंग: रायपुर के गंज थाने में युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर, आंबेडकर अस्पताल में भर्ती

रायपुर। शिकायत लेकर गंजथाना पहुंचे युवक के जहर सेवन कर लेने से महकमें हडकंप मच गया। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। पीड़ित का नाम देवेन्द्र नारायण वर्मा बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पेशे से राज मिस्त्री कबीर नगर निवासी देवेंद्र नारायण वर्मा गुरुवार को गंज थाने में एक शिकायत लेकर पहुंचा हुआ था। पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसने गोकुल साहू नाम के व्यक्ति का उसने मकान बनाया था। मकान का काम पूरा हो चुका है, लेकिन मकान मालिक गोकुल उसे बचे हुए मजदूरी का भुगतान अबतक के नहीं किया है।

युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़ित और गोकुल साहू को आज थाने बुलाया था। इस बीच पीड़ित देवेंद्र ने अपने पास रखे जहर का सेवन कर लिया। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी गंज पुलिस को हुई तो पीड़ित को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहाँ पर उसका इलाज जारी है।

See also  CG coal levy scam:2 साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए EOW ने लिया रिमांड पर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर