Accident news: Big accident in the court, truck trampled two people, painful death, dead body stuck in wheel for hours
Accident news : न्यायधानी में बड़ा हादसा, ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत, घंटों चक्के में फंसा रहा शव

डेस्क। बिलासपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे की सूचना के बाद रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोरबा की ओर से कोयला लोड कर आ रही ट्रक ने सामने की ओर से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

तीन घंटे तक फसा रहा दोनो का शव

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों मृतकों के शव चक्कों के नीचे 3 घंटे तक फंसे हुए थे। पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन शवों को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद मौके पर JCB मशीन मंगवाया। घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक को पलटकर शव को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि अभी दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, ट्रक ड्राइवर और उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 130 पर कर्रा गांव के पास हुआ।

See also  राजधानी में शिक्षा के मंदिर का ये हाल... 500 बच्चों की जान खतरे में, गिर पड़ा छज्जा

हादसा शनिवार को शाम करीब 7 बजे के आस-पास हुआ। बताया जा रहा है कि कोरबा की ओर से कोयला लोड कर आ रही ट्रक ने सामने की ओर से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर