ब्रेकिंग: अंतरंग क्षणों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले युवक की चप्पलों से पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर। दो आदिवासी युवतियों ने झांसा देकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने वाले युवक को सरे आम सबक सिखाया। जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र में बाजार में दर्जी का काम करने वाले युवक के ऊपर झांसा देकर संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और युवक से विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवती के साथ मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाई और युवक को पुलिस के सुपुर्द करने के लिए भी चेताया।

इस वाकये के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए दोनों युवतियों ने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराया। एक युवती ने बताया कि उसका शोषण आठवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान किया गया और यह सिलसिला उसके विवाह के बाद भी जारी रहा, जबकि दूसरी युवती के अनुसार बीते सात बरसों से उसका शारीरिक शोषण और प्रताड़ना जारी रहा।

देखिये वीडियो :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  यहां वसूली करने खोल लिया खुद का थाना, रिपोर्ट भी लिखने लगे..फिर ये हुआ