डॉक्टर बनना चाहती थी छात्रा... करंट लगने से हुई मौत, कपड़ा सुखाने छत पर गई थी तब हुआ हादसा

टीआरपी डेस्क। नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका छात्रा का नाम पायल गंगले 22 वर्ष, जो धमतरी के सांगरा की रहने वाली थी। उसे पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह घटना भिलाई के प्रगति नगर की है। छात्रा धमतरी से अपनी सहेली के साथ नीट देने के लिए भिलाई आई हुई थी। रविवार को नीट देने के बाद वो सहेली के रिश्तेदार के यहां पर रूकी हुई थी। इस दौरान सुबह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई हुई थी, तभी करेंट की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की जानकारी भिलाई पुलिस ने परिजनों को दे दी है। इस हादसे से छात्रा के परिजन सदमे में हैं।

See also  छत्तीसगढ़ः एक और अधिकारी ED की गिरफ्त में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर