UP Assembly Polls 2022 : UP में अगर बनती है आप की सरकार, तो 24 घंटे में 300 यूनिट बिजली होगी मुफ्त

टीआरपी डेस्क। UP Assembly Polls 2022 : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने  लखनऊ में ऐलान किया है कि यूपी में सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर ही हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।

बता दें कि यूपी में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट आप कल ही जारी कर चुकी है। सिसोदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महंगे बिजली के बिलों से मुक्ति दिलाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी।

बता दें कि यूपी के विधानसभा चुनाव में आप पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी ने यूपी की 100 विधानसभा सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों (प्रभारी) के नाम तय कर लिए। पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में इनके नामों की घोषणा की है। संभावित उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पिछड़े वर्ग के 35 प्रतिशत लोगों को जगह दी गई है।

See also  West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा पेश किया, ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित, देखें वीडियो

आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय परिषद ने शनिवार को 34 सदस्यीय कार्यकारी निकाय का चुनाव किया। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हैं। राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करने वाले केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी टिकट और पदों की आकांक्षा के बजाय समाज और देश के लिए काम करके अपनी योग्यता साबित करने के लिए कहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर