ब्रेकिंग: रजनी पाटिल महाराष्ट्र से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार, पहले भी रह चुकीं हैं राज्यसभा सांसद

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस ने रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। सांसद राजीव सातव के निधन से खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गजों की नजर थी। उम्मीदवारी की दौड़ में मिलिंद देवड़ा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, गुलाम नबी आज़ाद, अविनाश पांडे और संजय निरुपम के नाम शामिल थे।

बता दें कि रजनी पाटिल, एक बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं। फिलहाल वे जम्मू कश्मीर की प्रभारी हैं। हालही में राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा और कश्मीर दौरे के दौरान रजनी पाटिल काफी एक्टिव दिखी थीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  सुप्रीम कोर्ट में कमलनाथ और कांग्रेस की दलीलें खारिज, कहा- राज्यपाल, मुख्यमंत्री से बहुमत दिखाने को कह सकते हैं