US में हो रहे क्वॉड समिट में हिस्सा लेगा भारत, फिर भड़का चीन

नई दिल्ली/वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर भारत संयुक्त अमेरिका में पहले क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेगा। भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्वाड के तहत आपसी सहयोग का एजेंडा काफी रचनात्मक और विविध है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में आयोजित होने वाले आगामी क्वॉड शिखर सम्मेलन पर भड़के चीन ने चीन ने सम्मेलन पर निशाना साधते हुए कहा है कि दूसरे देशों को लक्षित करने के लिए ‘गुटबाजी’ काम नहीं आएगी और इसका कोई भविष्य नहीं है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान क्वाड समूह के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे तथा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन एवं समूह के अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में क्वाड समूह की बैठक में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 25 सितंबर को वो न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र के एक उच्च स्तरीय खंड को भी संबोधित करेंगे।

See also  देश के दुश्मनों का काल, आज 3 और राफेल लड़ाकू विमान पहुंच रहे भारत

उल्लेखनीय है कि क्वाड समूह में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। अमेरिका क्वाड समूह की बैठक कर रहा है जिसमें समूह के नेता हिस्सा लेंगे, इसके जरिये अमेरिका हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और समूह के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का मजबूत संकेत देना चाहता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर