जबलपुर में गैंगस्टर बबलू पंडा की गोली मारकर भागे 4 हत्यारे भिलाई के नेहरू नगर से हुए गिरफ्तार

रायपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गैंगस्टर बबलू पंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौरान बबलू पंडा बीजाडांडी थाना क्षेत्र के दशमेश ढाबा में बैठा था। फायरिंग के तुरंत बाद ही बबलू पंडा की मौके पर मौत हो गई। वहीं सभी अपराधी घटान स्थल से फरार हो गए थे। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। वहीं 3 आरोपी फरार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें आज भिलाई के नेहरू नगर से 3 हत्यारें को गिरफ्तार किया गया ​है।

आपको बता दें कि आज सुबह से ही मंडला पुलिस की टीम ने भिलाई नेहरू नगर पश्चिम के एक घर पर आज सुबह 3 बजे दबिश देकर 3 आरोपियों नीरज सोनकर, सौरभ सोनकर और सौरभ निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस दौरान 2 पिस्टल 12 जिंदा राउंड और एक फॉर्च्यूनर वाहन जब्त किया है। सभी आरोपियों को मंडला भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि दुर्ग एएसपी संजय धुर्व और मंडला एसपी अभिजीत रंजन ने की है।

See also  Chhattisgarh Assembly LIVE: प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही, पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के साथ राजा सुरेंद्र बहादुर को दी गई श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि गैंगस्टर बबलू पंडा के ​खिलाफ अलग अलग थाने में 29 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली आदि मामले शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर