जांजगीर-चांपा

रायपुर। राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के एक होटल में डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक डाॅक्टर का नाम जितेंद्र निर्मलकर 38 वर्ष था, जो मध्यप्रदेश के उमरिया शहडोल का रहने वाला था।

मृतक डाॅक्टर रेलवे स्टेशन गुरूनानक चौक स्थित होटल संदीप में अपने दोस्त अजय निषाद के साथ ठहरा हुआ था। जिसके बाद 23 सितंबर की रात होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर के दोस्त अजय ने इस घटना की सूचना गंज थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ऐसी जानकारी मिली है कि घटना वाले दिन मृतक ने होटल में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद अपने कमरे में आकर अंदर से दरवाजा लाॅक कर दिया। कमरा अंदर से लॉक देख दोस्त ने होटल के कर्मचारियों से दरवाजा खुलवाया तो डाॅक्टर अजय निषाद फांसी पर लटका हुआ था।

See also  दंतेवाड़ा में एक लाख के इनामी नक्सली ने SP के समक्ष किया सरेंडर

इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक के दोस्त से और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर