पश्चिम बंगाल: भवानीपुर सीट पर प्रचार का अंतिम दिन आज, भाजपा ने उतारी नेताओं की फौज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित भवानीपुर सीट सोमवार शाम से इस सीट पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में दोनों ही पार्टियों ने उपचुनाव की तैयारियों में अंतिम दम भरने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां ममता बनर्जी को रोकने के लिए अपने 80 नेताओं को मैदान में उतारा है। ये नेता आज पूरे जोर-शोर से इस विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। तो वहीं, टीएमसी ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि यहां 30 सितंबर को मतदान होना है।

ममता के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल मैदान में 

भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उतारा है। भाजपा इस सीट को किसी भी तरह से जीतना चाह रही है। ऐसे में पार्टी ने अपने दस नेताओं को सभी वार्डों में दौरा करने का निर्देश जारी किया है।

टीएमसी ने भी भरा दम

See also  गोवा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान तौकते, गुजरात हाई अलर्ट पर, कर्नाटक में 4 की मौत


चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में टीएमसी ने भी अपने कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में झोंक दिया है। ममता बनर्जी के भतीजे व पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी का कहना है कि हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से बड़ी बढ़त के साथ जीत हासिल करेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर