किसानों की मांग के आगे झुकी सरकार, 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद

टीआरपी डेस्क। हरियाणा के सांसदों और विधायकों के आवास पर किसानों ने खरीब फसलों की खरीद की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। खूब हंगामा होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली गए और ऐलान किया कि धन की खरीद कल यानी 3 अक्टूबर से होगी।

इससे पहले सरकार ने कहा था कि मानसून की वापसी में हो रही देरी की वजह से केंद्र सरकार ने धान की खरीद 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक टाल दी है। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द धान की खरीद शुरू करे। इसके बाद मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली पहुंचे। कहा गया कि वह केंद्र सरकार से दिशा-निर्देश लेने के लिए दिल्ली गये हैं।

दिल्ली में सीएम खट्टर ने खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एलान किया कि 3 अक्टूबर से हरियाणा में धान की खरीद शुरू कर दी जायेगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी मीडिया से कहा कि हरियाणा और पंजाब में कल से खरीफ फसलों की अधिप्राप्ति शुरू कर दी जायेगी।

See also  इस दिन से अब लाइव देख सकेंगे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

इससे पहले, हरियाणा के किसानों ने राज्य के अलग-अलग हिस्से में दिन भर प्रदर्शन किया। सिरसा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के पास किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। यमुनानगर में भी स्थानीय किसानों ने धान की खरीद में होने वाली देरी के विरोध में प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने राज्य के मंत्री कंवर पाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर