IPL 2021 : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, मैं नहीं चाहता इस साल मुंबई इंडियंस जीते

टीआरपी डेस्क। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग मुंबई इंडियंस को इस बार शीर्ष पर नहीं देखना चाहते। इस पर बातचीत में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मुंबई इंडियंस इस साल शीर्ष पर पहुंचे, एक नई टीम को क्वालीफाई करना चाहिए और हमें एक नया चैंपियन मिलना चाहिए।

यह बैंगलोर, दिल्ली या पंजाब हो सकती है.’ मुंबई इंडियंस के लिए फिलहाल प्लेऑफ की राह आसान नहीं है। इसे लेकर सहवाग ने कहा, ‘मुंबई आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीम है और पलटवार करना भी जानती है लेकिन मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बचे सभी मुकाबले अपने नाम करने होंगे, तभी वह प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रहेगी। हालांकि, मुंबई के लिए आने वाले सभी मुकाबले इतने आसान नहीं रहने वाले हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘कभी-कभी आप गलतियां करते हैं जब आप जीतने के लिए बेताब होते हैं और वे गलतियां आपकी हार का कारण बनती हैं, लेकिन मुंबई के इतिहास को देखें तो यह है कि जब भी वे खुद को ऐसी स्थिति में होते कि उन्हें करो या मरो के मैच जीतने हैं तब वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाते हैं। इसलिए, अगर हम इतिहास को देखें तो हां मुंबई इंडियंस इसे फिर से दोहरा सकती है, लेकिन मैं इतिहास में ज्यादा विश्वास नहीं करता।’

See also  IND vs ENG U-19 World Cup Final : विश्व विजेता बनने की ओर भारतीय जूनियर टीम, इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का विशाल लक्ष्य…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर