ISSF Junior World Cup Championship: मनु भाकर ने किया कमाल का प्रदर्शन, भारत की झोली में कुल 6 पदक
ISSF Junior World Cup Championship: मनु भाकर ने किया कमाल का प्रदर्शन, भारत की झोली में कुल 6 पदक

नई दिल्ली। पेरू की राजधानी लीमा में खेली जा रही आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (ISSF Junior World Cup Championship) में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने जहां कमाल का प्रदर्शन किया वहीँ भारत ने मिश्रित, महिला और पुरुष टीम प्रतियोगिताओं के साथ-साथ 10 मीटर एयर राइफल में शानदार प्रदर्शन कर मेडल्स की बौछार कर दी। इस तरह भारत की झोली में कुल 6 पदक आया।

पिस्टल मिक्सड टीम ने गोल्ड जीतने के लिए भाकर ने दिन में सबसे ज्यादा गोल्ड जीते। सरबजोत सिंह के साथ साझेदारी करने के बाद उन्होंने रिदम सांगवान और शिखा नरवाल के साथ मिलकर स्वरण मेडल मुकाबले में बेलारूस को 16-12 से हराकर 10 मीटर एयर पिस्टल महिला गोल्ड स्पर्धा जीती।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में भारत का दबदबा बना हुआ है। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में, भारत एक बार फिर बेलारूस के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले एक और दूसरे दौर में जीत हासिल करने में हावी था।

See also  Good News: भारत में टीकाकरण की तैयारी, 70 हजार सरकारी और 30 हजार निजी निजी क्षेत्र के कर्मचारी करेंगे मदद

इसके साथ ही महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत की निशा कंवर, जीन खिट्टा और आत्मिका गुप्ता ने पहले क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप पर काबिज है।