अब अंतरिक्ष में गुंजेगा लाइट, कैमरा, एक्शन... टॉम क्रूज से पहले रवाना हुई रूस

टीआरपी डेस्क। अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज पूरी दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। आज अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहले फिल्म चालक दल को रवाना किया जाएगा। फिल्म का नाम ‘The Challenge’ है और नाम के मुताबिक इसकी शूटिंग भी टीम के लिए एक चैलेंज है। इसी के साथ रूस अंतरिक्ष में फिल्म की शूटिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

दुनियाभर में ‘ग्रेविटी’, ‘इंटरस्टेलर’, ‘स्टोअवे’ जैसी कई फिल्में हैं, जो स्पेस पर बनी हैं। मगर आजतक ऐसी कोई फिल्म नहीं है जो स्पेस में शूट की गई हो। क्लिम शिपेंको अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चैलेंज’ की शूटिंग इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर करेंगे। इस बात की जानकारी NASA ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

रूस के डायरेक्टर क्लिम शिपेंको 5 अक्टूबर (मंगलवार) को ‘चैलेंज’ की शूटिंग के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं। इसी के साथ रूस स्पेस में फिल्म की शूटिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। NASA ने पोस्ट में रूसी एक्ट्रेस यूलिया पेरसिल्ड, डायरेक्टर शिपेंको और अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव की लॉन्चिंग के समय के बारे में भी जानकारी दी है।

See also  अभी-अभी चंद्रयान 2 से आई अच्छी खबर, करवांचौथ पर चांद का इसरो को गिफ्ट,अब चलेगा नहीं दौड़ेगा विक्रम लैंडर

NASA ने पोस्ट में बताया है कि यूलिया पेरसिल्ड और क्लिम शिपेंको ने अंतरिक्ष यात्री एंटोन श्काप्लेरोव के साथ 5 अक्टूबर को कजाखस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से भारतीय समयानुसार दोपहर 2:25 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए उड़ान भरी। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस द्वारा चालक दल को सोयुज एमएस-19 अंतरिक्ष यान से ISS के लिए लॉन्च किया गया।

12 दिन स्पेस में बिताएगी टीम

‘चैलेंज’ की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम को ट्रेनिंग दी गई है। ‘चैलेंज’ के अलग-अलग सीन्स को फिल्माने के लिए फिल्म की टीम स्पेस में 12 दिन बिताएगी। फिल्म की टीम इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 35-40 मिनट के लंबे सीक्वेंस को फिल्माएगी। यह फिल्म एक ऐसी महिला डॉक्टर की कहानी है, जो एक अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की उड़ान भरती है।

See also  update on Trump Zelensky meeting: ट्रंप से बहस यूक्रेन को पड़ा भारी, अमेरिका मदद रोकी, व्हाइट हाउस छोड़ने को कहा

इससे पहले बताया जा रहा था कि NASA के साथ अमेरिकन एक्टर टॉम क्रूज अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग स्पेस में कर सकते हैं। हालांकि, ‘चैलेंज’ की घोषणा के बाद से स्पेस में फिल्म बनाने की योजना के बारे में टॉम क्रूज और NASA की ओर से अभी तक कोई और घोषणा नहीं की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर