नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच नक्सली प्रभावित जिला नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ मे ITBP का एक जवान घायल हो गया है, जिससे इलाज के लिए जिला मुख्यालय नारायणपुर लाया जा रहा है। गौरतलब है कि पूरा नानाला कोहकमेटा थाना का है। यहां ITBP के जवान जिले में सड़क सुरक्षा के लिए तैनात थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल जवान का नाम नाम संदीप कुमार है। एसपी ने की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कोहकामेटा कैम्प से 100 मीटर की दूरी पर घात लगाए नक्सलियों ने 5 राउंड फायरिंग की, लेकिन जब फोर्स के जवानों ने जवाबी फायरिंग शुरू की, तो नक्सली भाग खड़े हुए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  छह सीटों के लिए राज्यसभा उपचुनाव का ऐलान, 4 अक्टूबर को है मतदान व गणना