रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में अतिथि प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त करने का फैसला किया है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने उच्च शिक्षा आयुक्त को अतिथि प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें राज्य शासन की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। इस बीच कॉलेजों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए अतिथि प्रोफेसर की व्यवस्था की जाएगी। यह नियुक्ति अप्रैल 2022 तक के लिए होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  खेल जगत की बड़ी हलचल: मुख्यमंत्री निवास पहुंचे दिग्गज कपिल देव, छत्तीसगढ़ को 'स्पोर्ट्स हब' बनाने पर हुआ मंथन