Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड डेस्क। 200 करोड़ रुपये के Money Laundering Case मामले में Enforcement Directorate ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ( Jacqueline Fernandez ) को शुक्रवार को तीसरा समन भेजा है। बता दें कि जैकलीन को ईडी ने गुरुवार को दूसरा समन भेजा था। इस समन के तहत को जैकलीन को आज ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन अभिनेत्री ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद ईडी द्वारा जैकलीन को तीसरा समन भेजा गया और उनसे कल यानी 16 अक्टूबर को दिल्ली स्थित ईडी ऑफिस में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि इस मामले में Jacqueline Fernandez से ईडी पहले भी पूछताछ कर चुका है। पहले ईडी को लगा था कि जैकलीन इस मामले में शामिल हैं, लेकिन जब उनसे ईडी ने पूछताछ की थी, तब उन्हें मालूम हुआ कि दरअसल जैकलीन तो खुद इस रंगदारी रैकेट की विक्टिम हैं। जैकलीन ही नहीं, ईडी इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही से भी पूछताछ कर चुकी है। नोरा फतेही कल यानी गुरुवार को ईडी के दफ्तर पहुंची थीं, जहां पर एजेंसी के अधिकारियों ने अभिनेत्री से घंटों पूछताछ की।

See also  सिंगर सोनू निगम परिवार समेत कोरोना पॉजिटिव, वीडियो शेयर कर बोले -मैं मर नहीं रहा हूं…

जबरन वसूली में आया कई बड़े लोगों का नाम

आपको बता दें कि यह मामला दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर घोटालेबाजों सुकेश चंद्रशेखर, एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल और अन्य द्वारा किए गए एक जबरन वसूली रैकेट के संबंध में दर्ज हुई एक प्राथमिकी से संबंधित है। इस रंगदारी रैकेट में कई बड़े लोगों के नाम ईडी के सामने आए हैं। ईडी कई लोगों से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है और उन्हें आगे की जांच के लिए गवाह के रूप में फिर से बुलाया जा रहा है। इनमें जैकलीन भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को 2017 में तमिलनाडु में आरके नगर विधानसभा सीट के उपचुनाव में चुनाव आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। सुकेश पर शशिकला गुट के लिए अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ते’ चुनाव चिह्न के लिए रिश्वत देने का आरोप है। रिश्वत की रकम सुकेश ने कथित तौर पर टीटीवी दिनाकरन से ली थी। अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही सुकेश जेल के अंदर से अपना रंगदारी का रैकेट चला रहा था। उसके निशाने पर कई कलाकार और फिल्मकार थे।

See also  अक्षय कुमार की PIC देख छत्तीसगढ़ के IPS अफसर नाराज, ट्विटर पर हुए आमने-सामने, डीजीपी आरके विज ने रिट्वीट कर कहीं ये बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर