घर पर बनायें ढाबा स्टाइल ग्रेवी, जाने आवश्यक सामग्री और बनाने की विधि के बारे में
घर पर बनायें ढाबा स्टाइल ग्रेवी, जाने आवश्यक सामग्री और बनाने की विधि के बारे में

रायपुर। इस वीकेंड अगर आप घर पर ही कुछ स्पेशल डिस तैयार करना चाहते हैं तो एक बार ढाबा स्टाइल ग्रेवी जरूर ट्राय करें। ढाबा स्टाइल ग्रेवी बनाने में जितना आसान है उतना ही स्वादिष्ट भी। ग्रेवी बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है बस जैसे सामान्य तौर पर घर पर सब्जी बनता है ठीक वैसे ही ग्रेवी तैयार करना है। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

आवश्यक सामग्री

टमाटर कटे – 2
सूखा नारियल कटा – 50 ग्राम
प्याज कटे – 3
तेल – 2 टेबल स्पून
लहसुन कलियां – 10
अदरक कटा – 2 टेबल स्पून
काजू – 12 नग
सूखी लाल मिर्च – 3
दालचीनी – 2 छोटे टुकड़े
तेजपत्ता – 2
लौंग – 5
बड़ी इलायची – 1
छोटी इलायची – 3
नमक – स्वादनुसार

बनाने की विधि

ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसे मीडियम आंच पर रखकर तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें सूखे नारियल डालकर भूनें। इन्हें तब तक भूनें जब तक कि नारियल का रंग लाइट ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसमें सूखी लाल मिर्च, दालचीनी के टुकड़े, तेज पत्ता, लौंग, बड़ी इलायची और छोटी इलायची डाल दें। अब इन सभी को चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें।

See also  आबादी वाले इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, लोग गुस्से में

इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन को डालें और इन्हें भी सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें काजू डाल दें और लगभग पांच मिनट तक चलाते हुए गोल्डन कलर होने तक भूनें। प्याज जब अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें टमाटर और नमक डाल दें। फिर इन्हें लगभग तीन मिनट तक चलाते हुए भूनें।

अब इसमें 2 कप पानी मिलाएं और कम से कम 10 मिनट तक मीडियम आंच कर ढंककर पकाएं। 10 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो जार में डालकर पेस्ट बना लें।

अब उसी कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। गर्म होने के बाद उसमें 1 टी स्पून जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर चलाते हुए भूनें। जब यह अच्छी तरह से भुन जाए तो इसमें पहले से बनाया हुआ पेस्ट मिलाकर मीडियम आंच पर भूनें।

See also  खाद्य मंत्री के गृह जिले के FOOD OFFICER किये गए निलंबित, खाद्यान्न भण्डारण के मॉनिटरिंग सहित लापरवाही के कई आरोप

यह प्रक्रिया लगभग तीन से चार मिनट तक जारी रखें। इस तरह आपकी ढ़ाबा स्टाइल ग्रेवी तैयार हो चुकी है। इस ग्रेवी में आप अपनी मनपसंद सब्जी को तैयार कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर