Mumbai Fire

टीआरपी डेस्क। मुंबई के लालबाग इलाके के एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है।

जानकारी के तहत आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

https://twitter.com/mumbaimatterz/status/1451443888581799936?s=20

बालकनी से नीचे गिरा शख्स 

निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

जिस इमारत में आग लगी है वह आवासीय इलाके में है। इसके आसपास अन्य कई इमारतें भी मौजूद हैं। भले ही इमारत में ज्यादा लोग न हों, लेकिन आग से आसपास के अपार्टमेँट में रह रहे लोगों को खतरा उत्पन्न हो गया है। यह आग कैसे लगी फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है।

See also  Indian Railway: भारतीय रेलवे ने शुरू की कई स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर