फेयरवेल पार्टी में कोरोना ब्लास्ट : जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप
फेयरवेल पार्टी में कोरोना ब्लास्ट : जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

जगदलपुर। यहां मेडिकल कॉलेज के 10 स्टाफ की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतनी संख्या में स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से खलबली मच गई है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में MS की फेयरवेल पार्टी रखी गई थी। इस कार्यक्रम के बाद कर्मचारी एक के बाद एक बीमार पड़ने लगे। संदेह के आधार पर इनकी कोरोना जाँच की गई, इनमें से 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
एक साथ 10 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब यह पता लगाया जा रहा है और कौन-कौन लोग पार्टी में शामिल थे, और किन-किन के संपर्क में यह लोग आये। उनकी हिस्ट्री निकालकर सभी की कोरोना जाँच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  रायपुर मेडिकल कॉलेज में पहली बार एक साथ इतने चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति, सुरक्षा गार्ड और गनमैन की भी हुई तैनाती