बड़ी खबर: डॉ. एसएस सेंगर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नए कुलपति, राजभवन से जारी हुआ आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। इस संबंध में राज्यपाल अनुसुईया उइके की तरफ से जारी आदेश में डॉ. एस एस सेंगर को नया कुलपति नियुक्त किया गया है। पूर्व कुलपति डॉ. एसके पाटील का कार्यकाल समाप्त होने के कारण ये पद खाली था। जिस पर अब नियुक्ति दी गई है।

शनिवार को राज्यपाल की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पहले से ही कार्यरत डॉ. एस एस सेंगर को वर्तमान दायित्वों के साथ साथ कुलपति की भी जिम्मेदारी दी जाती है। आदेश में यह भी कहा गया कि सेंगर 2 नवंबर से आगामी आदेश तक या अधिकतम 6 महीने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

See also  IGKV के हास्टल से निष्कासित छात्र कुलपति निवास के बाहर बिस्तर समेत धरने पर बैठा, प्रबंधन ने कहा- अनुशासनहीनता पर की गई है कार्यवाही