कोरोना

रायपुर। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (corona virus) के 32 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि, 1 मरीज की मौत हुई है। वहीं प्रदेश में आज 32 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। दुर्ग, रायपुर और बस्तर में लगातार कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh ) में 9 लाख 92 हजार 159 मरीज कोरोना वायरस (corona virus) को मात दे चुके हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 316 हैं। कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 577 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज 11 हजार 869 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।

रायपुर समेत कई जिलों में संक्रमण बढ़ा

पिछले 24 घंटे में रायपुर में 9, कोरबा में 5, दुर्ग में 4 और बीजापुर में 3 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दंतेवाड़ा से 1-1, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और बस्तर से 2-2 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

See also  जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में मिली भूमिगत सुरंग, नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतं​कियों के इसी सुरंग से घुसने की आशंका

17 जिलों में कोई नया मामला नहीं

प्रदेश में 17 जिलों राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर एवं नारायणपुर में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।