सोशल मीडिया में हेट स्पीच रोकने बेमेतरा कलेक्टर ने बनाई टीम, कवर्धा की घटना के बाद उठाये गए एहतियाती कदम
सोशल मीडिया में हेट स्पीच रोकने बेमेतरा कलेक्टर ने बनाई टीम, कवर्धा की घटना के बाद उठाये गए एहतियाती कदम

बेमेतरा। व्हाट्सएप्प, फेसबुक, टेलीग्राम और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिये अफवाह फैलाना महंगा पड़ सकता है। अब ऐसे संदेशों पर प्रशासन की नजर रहेगी। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से इसकी शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने हुई कलेक्टर्स मीट में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि दंगे रोकना सिर्फ पुलिस का काम नहीं है, प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके बाद ही यह पहल की गई है, जिसकी शुरुआत करते हुए बेमेतरा कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने 6 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।

‘डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम’ बनाई कलेक्टर ने

इस टीम में एडिशनल कलेक्टर, पुलिस अफसर से लेकर आईटी एक्सपर्ट तक शामिल हैं। बेमेतरा के कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों की निगरानी के लिए यह टीम गठित की है, जिसे ‘डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम’ का नाम दिया गया है। इसमें एडिशनल कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम, जिला सूचना अधिकारी और चिप्स के ई प्रबंधक शामिल हैं। यह टीम नियमित रूप से बैठक कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

See also  सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट हटाने को कहा तो युवक की कर दी गई हत्या, समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

टीम में ये अफसर किये गए हैं शामिल

दुर्गेश कुमार वर्मा, ADM, बेमेतरा, पंकज पटेल,एडिशनल SP, संदीप ठाकुर, SDM, बेरला, राजीव शर्मा SDO (पुलिस), रोहित चंद्रवंशी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, महेंद्र वर्मा, ई- जिला प्रबंधक, चिप्स, बेमेतरा

सोशल मिडिया पर रहेगी पूरी नजर

बेमेतरा जिले की यह टीम फेसबुक, ट्वीटर पर नजर रखेगी। खासकर ग्रुप पेज और फॉलोअर्स के जरिए शेयर होने वाली पोस्ट की विशेष निगरानी होगी।
कई ऐसे पेज हैं, जिन्हें टीम ने विशेष रूप से चिन्हित करके रखा है, नए पेज बनने वाले और तेजी से शेयर होने वाले पोस्ट की, वॉट्सऐप ग्रुप जो पहले से बने हुए हैं, उनमें कई ग्रुप्स में पहले से अफसर जुड़े हैं। इसके अलावा तमाम वॉट्सऐप ग्रुप में पुलिसकर्मियों को जोड़ा गया है या जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है।

इसका मकसद सोशल मीडिया पर एंटी सोशल, एंटी रिलीजस, एंटी नेशन पोस्ट को रोकना और कार्रवाई करना है, जिससे किसी भी तरह का उन्माद न फैलने पाए।

See also  CG News: घरघोड़ा फारेस्ट रेंज में कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश, मौके पर पहुंचे अफसर

रायपुर एसपी ने भी टीम का किया गठन

रायपुर पुलिस के साइबर सेल प्रभारी गिरीश तिवारी को इस टीम का प्रमुख बनाया गया है। इस टीम में प्रधान आरक्षक महेंद्र राजपूत, आरक्षक चिंतामणि साहू आएऔरआरक्षक टेकसिंह मोहले भी होंगे। इसे लेकर एक आदेश जारी किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से मिले निर्देश के बाद रायपुर SP ऑफिस से नाम जारी कर दिए गए। जारी पत्र में कहा गया है कि यह टीम रायपुर के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर रखेगी।

दूसरे जिलों में भी बनेगी टीम

कवर्धा की घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर्स मीटिंग में सूचना तंत्र मजबूत करने का निर्देश जिला प्रमुखों को दिया था, इसके पालन में बेमेतरा कलेक्टर ने यह पहल की है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दूसरे जिलों में भी इसी तरह टीमों का गठन कर अधिकारियो को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रशासन के इस प्रयास से निश्चित ही ऐसे लोगों के हौसले पस्त होंगे जो अफवाहें फैलाकर लोगों के बिच द्वेष फ़ैलाने का काम करते हैं। वहीं पुलिस भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करेगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

See also  कम बजट में घूमने के बेस्ट ऑप्शन, इन 6 जगहों पर उठाएं शानदार ट्रिप का असली मज़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर