टीम इंडिया को है बड़ी जीत की दरकार, आज टी-20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड से है मुकाबला
Image Source- Google

खेल डेस्क। दिवाली के अगले दिन यानी आज शुक्रवार को टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में भी एक बड़ी जीत की दरकार है। आज सुपर-12 ग्रुप-2 में भारत का सामना स्कॉटलैंड से होगा। अफगानिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी की तलाश है।

बता दें कि यह मैच दुबई में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत को इस मैच में और 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत इसलिए चाहिए, ताकि उसका ने रन रेट बेहतर हो सके। हालांकि, नेट रन रेट तभी खेल में आएगा जब न्यूजीलैंड की टीम अपने आखिरी दो में से कम से कम एक मैच जरूर हारे।

स्कॉटलैंड ने भी दिखाया है दम

बुधवार को स्कॉटलैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया था और मैच को बेहद करीब ले जाने में सफल रही थी। उस मैच में स्कॉटलैंड को सिर्फ 16 रन से हार मिली थी।

See also  India vs England, World Cup 2023: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज महा मुकाबला, देखें संभावित प्लेइंग XI

फिर बैटिंग में दिखाना होगा दमदार खेल

अफगानिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तमाम भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पूरी पारी में लगातार आक्रामक रुख अपनाए रखा। पहले दो मैच में भारतीय बल्लेबाजों का यह फॉर्म गायब दिखा था। स्कॉटलैंड के ख़िलाफ भारतीय बल्लेबाजों को फिर फायर पावर दिखाना होगा। साथ ही गेंदबाजी में भी दम हो तब ही कहीं कुछ बात बन सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर